सासाराम, मार्च 5 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज-नासरीगंज मुख्य मार्ग एनएच-120 ए पर बुधवार देर रात अनियंत्रित ट्रेलर ने बिजली के चार खंभों को धराशायी कर दिया। काराकाट नगर पंचायत के जमुआ गांव में यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि जान-माल की हानि नहीं हुई। बिजली बोर्ड ने क्षतिग्रस्त खंभों की कीमत 32 हजार बताते हुए काराकाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...