सासाराम, मई 28 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह चुनाव 30 मई को बीडीओ काराकाट के कार्यालय परिसर में सुबह आठ बजे से चुनाव समाप्ति तक होगा। इसमें केवल निर्वाचित वार्ड पार्षद ही मतदान कर सकेंगे। मतदान के समय पहचान-पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक पार्षद केवल एक रिक्त पद के लिए नामांकन कर सकता है। यह भी पढ़ें- रजौली में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य निर्वाचित यह भी पढ़ें- स्टैंडिंग चुनाव : 30 की सुबह आठ बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...