सासाराम, फरवरी 26 -- काराकाट प्रखंड अंतर्गत कच्छवां थाना क्षेत्र के पहरमा लख से दो दिन से लापता व्यक्ति का शव गुरुवार की सुबह पहरमा लख से बरामद किया गया। मृतक पहरमा गांव निवासी मुनमुन सिंह का करीब 30 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार सिंह बताया जाता है। शव बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने नासरीगंज-बिहटा स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। लगभग छह घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बीते 24 फरवरी के सुबह पहरमा लख पर किसी काम से गया था। जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। जिसके कारण परिजन 24 फरवरी को खोजबीन करते रहे। इसके बाद 25 फरवरी की कच्छवां थाना में सूचना परिजनों द्वारा दी गई। इसी बीच लख पर मृतक का चप्पल दिखाई पड़ा। तब जाकर लख को बंद कराया गया। और 26 फरवरी के सुबह मृतक का शव पहरमा लख से दो सौ मीटर की दूरी पर नहर से शव को बरामद किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.