लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। कारसेवकों, हिन्दू वीर सपूतों के स्मृति दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद समेत अन्य संगठनों, क्षेत्रीय लोगों ने भगवा शौर्य यात्रा जगह-जगह निकाली। हाथ में भगवा और मशाल लिए लोगों ने एक स्वर में जय श्रीराम के जयघोष लगाए। हर जगह सड़क पर जय श्रीराम गूंजा। विश्व हिन्दू परिषद छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाता है। विश्व हिन्दू परिषद लखनऊ पश्चिम की ओर से शौर्य दिवस के दिन शाम को मशाल एवं भगवा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा नगर निगम मुख्यालय स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा से हजरतगंज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा तक पहुंचकर समाप्त हुई। गणेश शंकर पवार ने बताया कि यात्रा में जिला संगठन मंत्री समरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कार्याध्यक्ष अंकुश सूरी, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंत्री पंकज तिवारी, आदित्य त...