चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के कारमेल स्कूल में गुरुवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को प्राधिकार से संबंधित संरचना कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पोक्सो एक्ट के बारे में बताया गया। साथ ही मिशन वात्सल्य के तहत फोस्टर एंड स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी गई। बच्चों को टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया। मौके पर विद्यालय की प्राचार्य सरिता निर्मला मिंज, एंजेला इक्का, किरण जोजो, एरिका बा,गणेश महतो, रोहित महतो, अमीता बरला, अविनाश पूर्ति, अमित मुंडू तथा अधिकार मित्र श्वेता रवानी एवं राजशेखर रवानी, रीना प्रधान तथा अधिवक्ता रत्नेश कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस...