जमशेदपुर, मार्च 8 -- कारमेल जूनियर कॉलेज सोनारी के चौथी कक्षा के छात्र शौर्य चंदेल ने महज 20 सेकेंड में एशिया के 48 देशों के नाम बोलकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। देख सकते हैं कैसे शौर्य महज 20 सेकेंड में 48 एशियाई देशों के नाम धाराप्रवाह बोलता है।इससे पहले यह रिकॉर्ड 25 सेकेण्ड का है जो गुलेका साध्या के नाम था। शौर्य ने गुलेका के रिकॉर्ड को चुनौती दी है। महज दस साल की उम्र में शौर्य ने जो कीर्तिमान बनाया है, उसकी चर्चा खूब हो रही है। शौर्य की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन भी काफ़ी खुश है और उसे बधाई दी है।कारमेल जूनियर कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के अलावा बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को भी निखारने का काम किया जाता है। शौर्य ने भी अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया है कि वह आम बच्चों से अलग है। शौर्य के पिता मुकेश सिंह बिजनेसमैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.