लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ। मडियांव में शुक्रवार देर शाम कारपेंटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैज्जुलागंज के श्याम बिहार कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा(50) के छोटे बेटे मुकेश ने बताया कि पिता शुक्रवार शाम को काम से घर पर आए और सीधे कमरे में चले गए। रात में जब मां ऊपर कमरे में खाना खाने के लिए बुलाने गई तो देखा कि पिता फंदे से पंखे से लटक रहे थे। यह देखकर मां चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- कर्ज से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...