कारण पर ध्यान दें, सावधानी बरतें तो टीबी का खतरा कम होगा
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। रेलवे अस्पतालों और हेल्थ यूनिटों में टीबी की मुफ्त जांच और इलाज होता है। रेल यात्रियों और रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले कमजोर और संवेदनशील वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह बातें लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे मंडल अस्पताल में आयोजित टीबी जागरूकता सेमिनार में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरजे चौधुरी ने कहीं। मुख्य वक्ता डॉ. बीवी अमरनाथ ने बताया कि ट्यूबरक्लोसिस के कारण पर ध्यान देकर कुछ सावधानियां बरती जाए तो इसका खतरा कम हो सकता है। एसीएमएस डॉ. आरआर सिंह, डॉ. नीरज, डॉ. कल्पना दूबे, डॉ. एके सिंह, डॉ. ममता सिंह उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.