वाराणसी, जून 12 -- CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मंडल में स्वीकृत सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू करने में देरी पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पीडब्ल्यूडी के रोड प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान सख्त लहजे में पूछा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को मैंने काफी समय पहले स्वीकृति दे दी थी, वे अब तक क्यों नहीं चालू हुए? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय कम बचा है, इसलिए बारिश से पूर्व ज्यादा से ज्यादा परियोजनाओं को धरातल पर उतारें। सड़क, पुल और फ्लाईओवर निर्माण में लेटलतीफी अब और बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की जानकारी ली। सख्त लहजे में कहा कि अब कारण कुछ भी हो, भवनों की रजिस्ट्री और ध्वस्तीकरण नहीं रुकना चाहिए। काम को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।...