रामपुर, जून 12 -- ट्रेन के आगे कूदकर गुरुवार को आत्महत्या करने वाले युवक की शिनाख्त हो गई। गंज क्षेत्र के मोहल्ला सैतू बालान मजार चाहशाह मियां के कुछ लोग शुक्रवार सुबह मोर्चरी पहुंचे और युवक की शिनाख्त कारचोब कारीगर नसीम अहमद के रूप में की। मृतक के भाई फहीम ने बताया कि नसीम कारचोब का काम करता था। काफी समय गंभीर बीमारी से परेशान था। जिस कारण डिप्रेशन में था। उन्होंने बताया कि पत्नी समेत मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...