कारगी प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो : मंच
देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून। कारगी ग्रांट क्षेत्र में जारी विवाद को दूसरा रंग देने के प्रयासों पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय महिला संयोजिका सीमा जावेद ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह मूल रूप से दो पक्षों के बीच का व्यक्तिगत जमीनी विवाद है। इसे भटकाने के लिए कुछ संगठनों को शामिल कर क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की जा रही है। सीमा जावेद ने मांग की कि पाकिस्तान से संबंध और नगर निगम की जमीन पर कब्जे जैसे गंभीर आरोपों की प्रशासन को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। सच्चाई सामने लाकर जो भी दोषी हो, उस पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.