मुंगेर, जुलाई 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता।मुंगेर के ऐतिहासिक विजय चौक स्थित कारगिल शहीद अमर वीर जवान स्मारक के भव्य पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर विजय चौक प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने इसे शहीदों के सम्मान और मुंगेर की अस्मिता से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि, समिति पिछले चार वर्षों से स्मारक के पुनर्निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थी। संजय कुमार ने बताया कि, स्मारक के पुनर्निर्माण का प्रारंभिक डिजाइन तत्कालीन नगर आयुक्त एवं वर्तमान डीएम निखिल धनराज को प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद वर्तमान नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाकर स्वीकृति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Palamu News: कारगिल विजय दिवस दिवस मनाने की पूर्व सैनिकों ने तैयार की रूपरेखा उन्होंने दोनों अधिकारियों के ...