कारगिल शहीद रामदुलार यादव की मनाई गई पुण्यतिथि
गाजीपुर, अगस्त 21 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कारगिल शहीद रामदुलार यादव की 27वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव पडैनिया में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि के रूप में मऊ विधायक अब्बास अंसारी ने कहा कि गाजीपुर की धरती वीरों की धरती रही है तथा हमारे इस धरती के वीर राम दुलार यादव ने अपने देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले में शायद ही ऐसा कोई गांव होगा जिस गांव की मां ने देश की सेवा में अपने बेटे को नहीं भेजा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पिता मुख्तार अंसारी को यही लोगों ने सम्मान देकर शोहरत पूरे देश में फैलाई। इस मौके पर राम नगीना यादव, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.