गुमला, अगस्त 14 -- सिसई। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की गाथा हमेशा लोगों को प्रेरणा देती है। वर्ष 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से जाना जाता है। इसी युद्ध में गुमला जिले के सिसई प्रखंड के लरंगो पंचायत अंतर्गत बर्री गांव निवासी वीर जवान विरसा उरांव दुश्मनों से लोहा लेते हुए 2 सितंबर 1999 को शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और देशभक्ति की कहानी आज भी सिसई और गुमला के लोगों को गौरवान्वित करती है। यह भी पढ़ें- कारगिल शहीद के परिजनों में देशभक्ति का गजब जज्बाशहीद की वीरता का इतिहास परिजनों के अनुसार, विरसा उरांव बिहार रेजिमेंट में भर्ती होकर सेना में शामिल हुए थे। उत्कृष्ट सेवा और बहादुरी के कारण उन्हें लांस नायक और बाद में हवलदार के पद पर पदोन्नति मिली। उनकी प्रारंभिक शिक्षा र...