कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवयुवक समिति ट्रस्ट और नागरिक मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को भगवानलाल स्मारक पुस्तकालय भवन के सभागार में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजन की गई। इसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु तथा संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। वक्ताओं ने कारगिल विजय दिवस पर विस्तार से चर्चा की और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह, डॉ. जगदीश शर्मा, परमेश्वरी देवी, डॉ. भावना लता, डॉ. संगीता सागर, डॉ. उषा किरण, डॉ. सुप्रिया सोनी, ओम प्रकाश गुप्ता, अंजनी कुमार पाठक, रामबृक्ष राम चकपुरी, अरुण कुमार तुलसी, सुरेन्द्र कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के जांबाजों ने लिया था पाकिस्तानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.