बिजनौर, जुलाई 27 -- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांव फीना में द हेज़लमून स्कूल एवं पूर्व प्रधान मनोज राजपूत के सहयोग से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम फीना के शहीद नायक अशोक कुमार सहित कारगिल के सभी वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को शॉल, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल अजीत गहलौत एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल अनिल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीरों को नमन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शहीद नायक अशोक कुमार और कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां तथा देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। यह भी ...