कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
बहराइच, जुलाई 26 -- बहराइच, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज माधवपुरी में रविवार को कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि हवलदार राजेश सिंह रहे। संचालन आचार्य राजेंद्र कुमार मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर छात्राओं ने देश भक्ति गीत वो मिट्टी के बेटे प्रस्तुत किया। छात्रों ने भाषण दिया। सैनिकों की याद में कारगिल युद्ध के विभिन्न पहलुओं और उनमें अदम्य साहस दिखाने वाले सैनिकों के पोस्टर बनकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गौरवगाथा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.