रुद्रपुर, जुलाई 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को पुलिस लाइन रुद्रपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होगा। इसमें कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पीसी कोटारी ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर कारगिल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। इस अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के संकल्प को दोहराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 'जय हिंद' के उद्घोष के साथ ...