गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल सिरसिया में कारगिल विजय दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर स्थित शहीद-ए-कारगिल स्मारक पर प्राचार्य के निर्देश पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बीडी झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा करनेवाले भारत माता के अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी शहीदों के अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को शत् शत् नमन किया। विद्यालय भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक बीडी झा ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्र प्रेम की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की र...