लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में रविवार को कारगिल विजय दिवस पूरे उत्साह, गौरव और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का साहस और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए सैनिकों का योगदान अतुलनीय है तथा समाज को उनके प्रति सदैव सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- विकासनगर में कारगिल विजय दिवस पर पछुवादून गढ़वाल...