कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रांची, जुलाई 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। शिविर रिम्स, एनएसएस, एनसीसी और सीयूजे मेडिकल यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें विवि के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों ने रक्तदान करते हुए कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का महत्व कार्यवाहक कुलपति प्रो. सारंग मेढेकर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सेना की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणादायी गाथा है। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.