पलामू, जुलाई 19 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पलामू जिला व प्रमंडल कमेटी की रविवार को गीता भवन में बैठक हुई। इसमें संयुक्त बैठक में 26 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में प्रस्तावित कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र तथा संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। दामोदर मिश्र ने बताया कि समारोह के लिए नगर निगम की ओर से सभागार उपलब्ध करा दिया गया है। कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल वीर जवानों, शहीदों की वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: जिला सैनिक बंधु की बैठक 26 को इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रति...