बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। कारगिल विजय दिवस पर एनएवाई की ओर से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने कहा कि रक्तदान केवल एक व्यक्ति की सहायता नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से संगीता यादव, रूपेश त्रिपाठी, गुरनाम सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित पांडेय, अश्वनी मिश्रा, अंकुर उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, कपींद्र मिश्र, ...