हापुड़, जुलाई 26 -- कारगिल युद्ध की 27वीं वर्षगांठ पर नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने डांस, नाटक, क्विज और पोस्टर के माध्यम से कारगिल के शहीदों की शौर्य गाथा को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर और बच्चों के देशभक्ति नृत्य से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंजा उठा। बच्चों द्वारा बनाए पोस्टरों में कारगिल की चोटियों, तिरंगे और सैनिकों के बलिदान को दर्शाया गया। नाट्य प्रस्तुति में बच्चों ने कारगिल युद्ध के दृश्यों का मंचन कर दर्शकों को भावुक कर दिया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें बच्चों ने क...