बागेश्वर, जुलाई 26 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिलेभर में शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत क्रॉस कंट्री दौड़ से हुई। इसके बाद तहसील परिसर से नुमाइशखेत तक प्रभात फेरी निकाली गई। तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि जब भी वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी, सदैव यह स्मरण रखेंगी कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर जवानों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: भावेश व...