बोकारो, जुलाई 24 -- एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के चंद्रपुरा, नर्रा एवं तेलो शाखा में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिसमें वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देश भक्ति गीत-संगीत आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। प्रिंसिपल प्रतिमा वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर व शहीदों की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर इसकी शुरूआत की। कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल जीत का जश्न मनाने का दिन नहीं बल्कि यह हमारे वीर जवानों के उस अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को सलाम करने का दिन है। बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित नाटक, नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता आदि की प्रस्तुति की। यह भी पढ़ें- संत माइकल्स में विजय दिवस पर वीरों को नमन विद्यार्थियों ने कैनवास पर तिरंगे, वीर जवानों के श...