आगरा, जुलाई 24 -- कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ अत्यंत देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी में कविताएं, ओजस्वी भाषण, देशभक्ति गीत, नाटक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर देश के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य रुबीना खानम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश की रक्षा में अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- संत माइकल्स में विजय दिवस पर वीरों को नमन यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी में मनाया कारगिल विजय दिवस यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धां‌जलि ...