कारगिल विजय दिवस पर जीडी कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली
बेगुसराय, जुलाई 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जीडी कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई की ओर से देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि की गई। साथ ही, कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए हरहरमहादेव चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. भूपेंद्र नारायण ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का प्रतीक है। देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की सीमाओं की रक्षा की। इसका ऋण देशवासी कभी नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। यह भी पढ़ें- कैडेटों ने निकाली देशभक्ति रैली एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.