मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरनगर कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान और जनपद के पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कर्नल राजीव चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। शहीदों के त्याग को सदैव याद रखना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करना हम सभी का परम कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को ...