मधुबनी, जुलाई 26 -- बेनीपट्टी।कारगिल युद्ध की 27वीं वर्षगांठ पर बेनीपट्टी में तिरंगा यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। के.वाई.सी. केतत्वावधान में निकाली गई भव्य तिरंगा पदयात्रा में दर्जनों की संख्या में युवा, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। भारत माता की जय और एवं वंदे मातरम के नारों के साथ श्री लीलाधर उच्च विद्यालय परिसर से निकली यात्रा इंदिरा चौक, अम्बेडकर चौक, मलाहा मोड़ होते हुए उचैठ भगवती स्थान पहुंची। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर 200 धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि समारोह उच्चैठ में दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त मेजर कृष्णकांत झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी और देशभक्ति की...