रांची, जुलाई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। पूर्व सैनिकों के संगठन वेटेरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। सदस्यों ने राज्यपाल को 26 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बाताय कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को समारोह की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। राज्यपाल ने कारगिल के अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समारोह में सम्मिलित होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की। मौके पर सचिव एमपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद तथा प्रवक्ता संजीत सिंह उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राज्यपाल से मिला विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद का प्रतिनिधिमंडल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...