गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम। कारगिल युद्ध के 26 साल पूरे होने पर गुरुवार को सेक्टर-101 गोदरेज में भारतीय सेना के जवानों ने कारगिल शहीद हवलदार कुमार सिंह वीर चक्र की वीरांगना और परिवार को घर जाकर मोमेंटो-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनकी समस्याएं सुनीं गई। अपने निवास पर भारतीय सेना को देखकर सम्मानित महसूस हुआ। ऐसा महसूस हुआ जैसे हमारे पिता घर लौट आए हो। शहीद हवलदार कुमार सिंह ने पिंपल दो की लड़ाई में अपने सेक्शन का नेतृत्व कर रहे थे। व्यक्तिगत रूप से ग्रेनेड दाग रहे थे तथा दुश्मन के बंकरों पर शारीरिक हमला कर रहे थे। वे कैप्टन अनुज नायर को आगे बढ़ा रहे थे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से तीन दुश्मन सैनिकों को मार गिराया तथा दो दुश्मन बंकरों पर कब्जा कर लिया। इस वीरतापूर्ण प्रयास में उनकी जान चली गई, लेकिन उनके सर्वोच्च बलिदान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.