कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता पुलिस कमिश्नरेट ने अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में डाली जा रही सीवर लाइन बिछाए जाने के कार्य की वजह से कारगिल पेट्रोल पंप से डायवर्जन किया है। शनिवार से 30 अप्रैल तक डायवर्जन किया गया है। इसके तहत कारगिल से बर्रा - 8 को किसी तरह के वाहन न जा पाएंगे और न ही आ पाएंगे।यूं चलेगा ट्रैफिक- सभी तरह के वाहन कारगिल पेट्रोल पंप से सब्जी मंडी बर्रा-आठ या यादव होटल चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन बसंत पेट्रोल पंप से ही रामगोपाल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।- सभी प्रकार के वाहन सब्जी मंडी बर्रा-8 या यादव होटल चौराहा से कारगिल पेट्रोल पंप की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन यादव होटल चौराहा से ही दाहिने या बाएं होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।एंबुलेंस,आकस्मिक सेवाओं के वाहनों के दें साइडकानपुर। डीसीपी ...