गोड्डा, मई 13 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के बड़े नाले की सफाई के दिशा में कदम उठाया गया है। नगर परिषद के पदाधिकारी की ओर से यह पहल शुरू की गई है। मंगलवार की सुबह पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल की ओर से नगर परिषद के तकरीबन 40 से 50 सफाई कर्मियों को लेकर शहर के कारगिल चौक से हटिया चौक जलमिनर तक नाले का सफाई कार्य पहले चरण में शुरू कर दिया गया है‌। यह भी पढ़ें- बारिश से पहले नालों की शुरू हुई सफाई सफाई कार्य का नेतृत्व सफाई कर्मियों को निर्देश देते हुए पूरी तरह से कार्य को करने के लिए पदाधिकारी की ओर से स्वयं मौजूद रहकर दिशा निर्देश दिया गया है। दूसरे चरण में कारगिल चौक के दूसरे साइड के नाले को बाला साव के दुकान तक करने का लक्ष्य रखा गया है। बरसात से पूर्व सभी नाला के सफाई को पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इस दौरान नगर परिषद...