कार्यालय संवाददाता, फरवरी 1 -- माघी पूर्णिमा पर आज राजधानी पटना की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कारगिल चौक से पूरब गायघाट तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। अशोक राजपथ में कारगिल चौक से गायघाट पुल नीचे तक के सभी इंट्री प्वाइंट बन्द रहेंगे। खजांची रोड से पटना कॉलेज/सायंस कॉलेज परिसर में श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग होगी। शनिवार की रात तीन बजे से रविवार को यातायात सामान्य होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा। गायघाट की ओर जाने वाले वाहन पुरानी बाइपास अथवा न्यू बाइपास से सीधे धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलंबर से गायघाट की ओर चले जाएंगे और नजदीक के पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। गायघाट पुल के नीचे तक ऑटो एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के आने पर रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.