बागपत, जुलाई 26 -- बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं कारगिल अमर वीर शहीदों के चित्र पर पुष्पार्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर किया गया। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत विद्यार्थियों ने गीत और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी। एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल युद्ध पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग, शौर्य एवं राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कैडेट्स की प्रस्तुतियां ने उपस्थित सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रधानाचार्य ओपीएन उपाध्याय ने विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस के महत्व पर डाला। यह भी पढ़ें- विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंत में व...