लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर नवयुग कन्या महाविद्यालय की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने याद करो कुर्बानी कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज कुमार पांडे और राइफलमैन सुनील जंग के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैडेट ने वीर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देशभक्ति गीत और ओजपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं। प्राचार्या ने छात्राओं से जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने और शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का ...