हरिद्वार, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को जनपद में शौर्य दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीदों और अन्य वीर सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा की। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान समारोह उत्तराखंड के 75...