कारगिल के वीरों को किया नमन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया के मुख्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रविवार को कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और बलकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की पावन स्मृति को नमन किया। वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने जवानों को संबोधित करते हुए वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की सराहना की। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीद जांबाजों को दी श्रद्धांजलि कमांडेंट ने सभी जवानों से पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.