मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। कारखानों से लेकर औद्योगिक इकाइयों तक एलपीजी के संकट ने कामकाज पर इतना असर डाला कि निर्यात होने वाले माल का ईद से पहले ठीकठाक स्टॉक तैयार कर लेने का अल्टीमेटम तार-तार हो गया। बड़े पैमाने पर उत्पादों की मैन्यूफैक्चरिंग वेल्डिंग का काम ठप होने की वजह से अटक गई। यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी के राष्ट्रीय चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने बताया कि ईद के दृष्टिगत काफी संख्या में कारीगरों के हफ्तेभर तक छुट्टी पर रहने की स्थिति को देखते हुए इससे पहले ही अधिक से अधिक माल तैयार कर लेने पर फोकस दिया गया था ताकि, ईद के बाद जल्दी से जल्दी माल का शिपमेंट हो सके। लेकिन, एलपीजी के संकट के चलते कारखानों में वेल्डिंग का काम ठप हो जाने के चलते निर्यातकों व कारखानेदारों की इस तैयारी पर ग्रहण लग गया। कारखानों में मेटल के उत्पादों की वेल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.