गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जिले के कारखानों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हो। साथ ही अग्नि सुरक्षा ऑडिट भी समय से कराए। कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण भी दें, ताकि जरूरत पड़ने से इसका इस्तेमाल किया जा सके। सहायक निदेशक ने कहा कि वर्तमान में तापमान बढ़ने से आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन्हें रोकने के लिए कारखानों को भी इंतजाम करने होंगे। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में संचालित होने वाले कारखाना के परिसर में आग से बचाव के लिए पूर्ण सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करें। कारखानों में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थों की श्रेणी के अनुसार फायर फाइटिंग सिलेन्डर्स पर्याप्त संख्या में सही स्थानों पर रखें, प्रत्येक समय समुचित जल भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें, सभी कर्मचारियों को अग्निसुरक्षा उपकरण को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए। उन...