लखनऊ, सितम्बर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। तकनीकी और सृजनशीलता के देवता, देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बुधवार को भक्तिभाव के साथ मनायी गई। इस मौके पर कारखानों, फैक्ट्रियों, वर्कशॉप, प्रयोगशालाओं व निर्माण स्थलों पर भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजन हवन किया गया। लोग ने यन्त्रों, औजारों व मशीनों का पूजन किया। कई जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में हुआ भगवान का भव्य शृंगार व सांस्कृतिक कार्यक्रम मकबूल गंज स्थित प्राचीन भगवान विश्वकर्मा जी मंदिर में भगवान का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान का भव्य शृंगार किया गया। हवन -पूजन और आरती हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों की कला व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। श्री ककुहास पांचाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.