फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- शिकोहाबाद। एटा रोड पर चोरों ने एक गोदाम में नकबजनी कर उसमें रखे जनरेटर से लाखों रुपए का कॉपर, बैटरी सहित कई आवश्यक सामान चोरी कर ले गए। जब मंगलवार को गोदाम स्वामी अपने गोदाम पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। गनीमत रही कि चोरों ने परिसर में स्थित बैंक को नुकसान नहीं पहुंचाया अन्यथा बड़ी चोरी की वारदात हो सकती थी। आशीष जैन पुत्र प्रवीण जैन निवासी जैन स्ट्रीट बड़ा बाजार का एटा रोड पर घी की टीन बनाने का कारखाना है। उनके परिसर में ही एचडीएफसी बैंक का संचालन होता है। कारखाने से ही प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति भी की जाती है। कारखाने में काफी दिनों से काम बंद चल रहा है। लेकिन वह बैंक को पानी देने के लिए समय समय पर अपने कारखाने के लिए आते जाते रहते थे। पीड़ित कारखाने के लिए पहुंचा तो दीवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.