गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने शुक्रवार को सहजनवा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच कर जब्ती की कार्रवाई की एवं नमूने लिया। जीआरएल एडिबल प्राइवेट लिमिटेड के कारखाने में दो नमूने लेने के बाद 14 लाख रुपये के तेल (674 टीन) की बिक्री पर रोक लगा दी गई, जबकि पैकिंग वाले स्थान पर मिले 10 लाख रुपये के एक्सपायर सरसों के तेल को जब्त किया गया है। इसे नियमानुसार निस्तारित कराया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट पकड़ने के लिए शुक्रवार की रात में भी जांच की। जीआरएल एडिबल प्राइवेट लिमिटेड में पैकिंग वाले स्थान पर एक्सपायर तेल रखे हुए थे। इस पर टीम सकते में आ गई और उसे जब्त कर लिया। विभाग के अनुसार इस तेल का नियम के अनुसार निस्तारण कराया जाएगा। लिए गए तेल नमूने की रिपोर्ट प्राप्त होने तक 674 टि...