मेरठ, जनवरी 8 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव स्थित एक चमड़ा शोधन कारखाने में गोवंश की खाल लाने की सूचना पर बुधवार को इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कारखाने की गहन जांच कर खाल के नमूने लेकर जांच को भेज दिए। वहीं, विहिप बजरंग दल ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। विहिप बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद गोवंश की खाल का अवैध रूप से भंडारण और प्रसंस्करण किया जा रहा है। वहीं, थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित कारखाना संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...