लखीमपुरखीरी, मई 22 -- कोतवाली सदर के कस्बा महेवागंज में कारखाने का जनरेटर अचानक धमाके की आवाज के साथ फट गया। इसके बाद उसका व्हील दो भागों में टूटकर हवा में लहराता हुआ एक घर में जा गिरा। उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वही व्हील का दूसरा हिस्सा पलिया जा रही बस की छत तोड़कर बस के अंदर जा गिरा। बस में सवार एक किशोरी व एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में कारखाने में काम करने वाला मजदूर भी जख्मी है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे कस्बे की पुलिस चौकी के सामने कपूर इंजीनियरिंग वर्क्स में रखा जनरेटर धमाके के साथ फट गया। जनरेटर फटने से उसका व्हील दो भागों में बंट कर हवा में लहराते हुए आधा व्हील लखीमपुर से पलिया जा रही बस की छत तोड़ता हुआ बस के अंदर जा गिरा। जिससे बस में बैठी भीरा थाना क्षेत्र की युवती मनीषा व एक युवक गंभीर रूप से घायल ...