बुलंदशहर, जून 24 -- नगर क्षेत्र की बीसा कॉलोनी स्थित एक कारखाने में कुछ युवकों द्वारा जबरन घुसकर संचालक के साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव गनौरा शेख निवासी पीड़ित सावेज ने तहरीर देकर बताया कि बीसा कॉलोनी में उनका कारखाना है। आरोप है कि 21 जून की रात कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अजय, बंटी, राहुल और अन्य युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- कारखाना मालिक पर हमला कर हत्या की धमकी शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट...