गोरखपुर, अप्रैल 25 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत अलेनाबाद में शुक्रवार को नवनिर्मित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पंचायत भवन का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ सुप्रिया, एडीओ पंचायत राधेश्याम जायसवाल, एडीओ एजी अजय कुमार सिंह एवं एडीओ समाज कल्याण बृजेश शुक्ल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बीडीओ ने पंचायत भवन का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत सचिव अमर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुए कायाकल्प कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतत प्रयास, पारदर्शिता और दूरदर्शिता के कारण यह भवन अब ग्रामीणों के लिए एक आधुनिक जनसुविधा केंद्र के रूप में विकसित हो सका है। यह भी पढ़ें- महिला प्रधानों ने बदली गांवों की तस्वीर, विकास को मिली रफ्तार यह पंचायत भवन अब...