मधुबनी, अप्रैल 9 -- मधुबनी। जिले के लिए गर्व की बात है कि कायाकल्प योजना की राज्य स्तरीय रैंकिंग में सदर अस्पताल और एसडीएच बेनीपट्टी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के तहत सदर अस्पताल को 76.5 प्रतिशत तथा एसडीएच बेनीपट्टी को 76.18 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इस सराहनीय प्रदर्शन के आधार पर राज्य सरकार ने सदर अस्पताल को 3 लाख रुपये और एसडीएच बेनीपट्टी को 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, क्वालिटी सर्किल की पूनम कुमारी सहित सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, समर्पण और निरंतर सुधार का परिणाम है। कायाकल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.