बांका, मार्च 12 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि पटना से आई कायाकल्प की स्टेट टीम ने बुधवार को बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व पीरामल के डा मनीष कुमार सिंह और डा तौसीफ कंवर कर रहे थे। स्टेट टीम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हर्बल गार्डन, रिशेप्सन, इमरजेंसी, नेत्र चिकित्सा कक्ष, दंत चिकित्सा कक्ष, ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्स-रे, दवा स्टोर, दवा काउंटर, ऑपरेशन थियेटर, प्रसव कक्ष, प्रसव वार्ड, जेनरल वार्ड सहित अन्य व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जहां जहां कमी पाई गई वहां टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह को सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण की जाने के दौरान बांका के डा जावेद अली, डा खेमानी गोपाल राम, डा पंकज कुमार चौधरी, डा एस एन शुक्ला, डा आशीष कुमार, ड...